
By : ABP Ganga | Updated : 08 Dec 2020 03:42 PM (IST)
कृषि कानून के विरोध में किसानों के भारत बंद के समर्थन में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने अनूठे अंदाज में प्रयागराज में विरोध प्रदर्शन किया. भैंस पर सरकार लिखकर और हाथों में पोस्टर लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने नवीन मंडी स्थल मुंडेरा के गेट पर नारेबाजी की. किसान सुधार कानून को काला कानून बताते हुए इसे जल्द वापस लेने की मांग की. विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सपा नेत्री ऋचा सिंह समेत करीब दर्जन भर कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया. इसी तरह सिविल लाइंस इलाके में जुलूस निकालकर प्रदर्शन कर रहे कुछ कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रयागराज में कई जगहों पर प्रदर्शन किया.
Leave a Reply